राज्य महिला आयोग 1 मार्च को आयोजित करेगा कार्यक्रम
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयेाग की अध्यक्ष विजय बड़थवाल ने अवगत कराया है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके आत्म सम्मान की रक्षा व गरिमा को बनाये रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा 01 मार्च को देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 महिला हिस्सा लेंगी। आरम्भ हेतु पूर्व निर्धारित समय सांय 07 से 08 बजे के स्थान पर अब परिवर्तित समय सांय 05 बजे से 06 बजे तक गांधी पार्क से घण्टाघर एवं दर्शनलाल चैक होते हुए पुनः गांधी पार्क तक पंहुचकर समापन किया जायेगा।